अजीबो दुनिया – आखिर क्या कारण है कि इस जगह महिलाएं अपनी उतारकर टांग देती है ब्रा….? पढ़िए खबर

दुनिया कई विचित्र चीजों से भरी पड़ी हैं जिसमें कुछ चीजें प्राकृतिक रूप से विचित्र हैं तो कुछ को इंसानों ने विचित्र बना डाला हैं। ऐसी ही एक विचित्र जगह के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसे इंसानों ने बनाया हैं और यह महिलाओं की ब्रा की वजह से प्रसिद्द हैं।
दरअसल कहा जाता है जब महिलाएं यहां ऐसा करती हैं तो फोटो भी क्लिक भी करवाती हैं और उनके कैप्शन से पता चलता है कि वो आजादी के प्रतीक के तौर पर भी ऐसा करती हैं। इसी के साथ यहां ब्रेस्ट कैंसर को लेकर भी महिलाएं ऐसा करती हैं, क्योंकि यहां ब्रेस्ट कैंसर को लेकर भी डोनेशन लिया जाता है और इस डोनेशन को ब्रेस्ट कैंसर वेलफेयर के लिए इस्तेमाल में लिया जाता है। वहीं जिस संपत्ति पर यह फेंस बनी है, इनके मालिक भी ब्रेस्ट कैंसर के लिए काम करते हैं।
इसी के साथ ही अब कुछ कहानियां यह भी प्रचलित हो रही हैं कि जो महिलाएं यहां अपनी ब्रा टांगती हैं, उन्हें अपना मनपंसद लाइफ पार्टनर मिलता है। इसी के चलते काफी महिलाएं ऐसा कर रही हैं। आप सभी को बता दें कि एक न्यूजीलैंड की वेबसाइट के अनुसार, यहां क्रिसमस 1998 से न्यू ईयर 1999 के बीच चार ब्रा दिखाई दी थी। वहीं इसके बाद इसकी काफी चर्चा हुई और बाद में फरवरी में यहां ब्रा की संख्या बढ़ गई और 60 से ज्यादा हो गई। इसके बाद ये संख्या बढ़ती गई।