आधार को मतदाता सूची से जोड़ने का चुनाव सुधार विधेयक 2021 पेश – कांग्रेस नेता अधीर रंजन उठाए सवाल इतनी हड़बड़ी क्यों?

न्यूज़ रिपोर्टर नई दिल्ली
लोकसभा में विपक्ष के भारी हंगामे के बीच सरकार ने चुनाव विधि (संशोधन) विधेयक या चुनाव सुधार विधेयक 2021 पेश किया| ये विधेयक लोकसभा में पारित किया जाएगा| जिसमें आधार को मतदाता सूची से जोड़ने का प्रावधान है। चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक 2021 मतदाता सूची डेटा को आधार से जोड़ने की अनुमति देता है।
लखीमपुर खीरी कांड में गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष संसद के दोनों सदनों में जोरदार हंगामा हुआ | जिससे लोकसभा व राज्यसभा की बैठक स्थगित करनी पड़ी|
हंगामे के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने लोकसभा में वोटर आइडी को आधार से जोड़ने का विधेयक पेश किया। विपक्ष ने इस बिल को स्टैंडिंग कमेटी के पास भेजने की मांग की है। लोकसभा में चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक पारित होने के बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने कहा इतनी हड़बड़ी किस बात की है।
आज ही बिल लाना और आज ही इसे पारित करना। इस जल्दबाज़ी से लगता है कि सरकार के इरादे ठीक नहीं हैं। उत्तर प्रदेश चुनाव में इस बिल का ग़लत तरीके से इस्तेमाल किया जाएगा |