उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के द्वारा जनपद स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी गोपीगंज रामलीला मैदान में रही चल
भदोही 25 दिसम्बर 2021:- उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के द्वारा जनपद स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी गोपीगंज रामलीला मैदान में चल रही है प्रदर्शनी के उद्धघाटन के दिन लगभग 300000 से अधिक की बिक्री की गई उपरोक्त प्रदर्शनी में विभिन्न जनपदों एवं प्रदेशों से विभिन्न प्रकार के खादी एवं लघु उद्योग की इकाइयों ने अपने उत्पाद को प्रदर्शन व बिक्री हेतु लगाया है। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला प्रदर्शनी के दूसरे दिन दोपहर तक लगभग दो लाख से अधिक की बिक्री की गई थी
प्रदर्शनी का निरीक्षण जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अमितेश कुमार सिंह के द्वारा किया गया जिला ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारा सभी प्रदर्शनी में आयी हुई इकाइयों का निरीक्षण करते हुए सभी को मास्क लगाने व सैनिटाइजर रखने के लिए भी कहा मास्क नहीं तो सामान नहीं के लिए भी लोगों को प्रेरित किया इस प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के उत्पाद जैसे खादी के कपड़े कश्मीर के साल स्वेटर व लघु उद्योग के उत्पाद जैसे अगरबत्ती मखाना आयुर्वेदिक उत्पाद आदि के स्टाल लगाए गए है |
इस अवसर पर जिला ग्रामोद्योग कार्यालय से राजेश कुमार सिंह पवन कुमार यादव कश्यप अनीश व अशोक उपस्थित रहे|