जानिए निशान से आठ सेंटी मीटर दूर अब गम नगरी में गंगा यमुना खतरे के सम्म्भावना में है |
प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में गंगा यमुना उफान पर है. दोनों नदियों का पानी खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच चुका है.अब माना जा रहा है कि अगले कुछ घंटों के भीतर ही गंगा यमुना खतरे के निशान को पार कर जाएंगी. दोनों नदियों में बढ़े जलस्तर ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. करीब 3 दर्जन से अधिक इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों ने अपने घरों को छोड़कर बाढ़ राहत शिविरों में अपना ठिकाना बना लिया है. शहर के दारागंज, सलोरी, बघाड़ा, गोविंदपुर चिल्ला, रसूलाबाद, नेवादा, राजापुर, ऊंचवा गढ़ी, बेली कछार, गैस नगर, गड्ढा कालोनी समेत दर्जन 2 दर्जन से अधिक शहरी इलाकों के घरों में पानी पहुंच चुका है.