जिलाधिकारी वाराणसी पांच लाख का सहायता राशि प्रधान परिवार को जल्द से जल्द दे- राकेश कुमार सिंह

सेवापुरी ब्लाक के प्रधानो ने किया शोक सभा ||
जिलाधिकारी वाराणसी पांच लाख का सहायता राशि प्रधान परिवार को जल्द से जल्द दे- राकेश कुमार सिंह ||
( सन्तोष कुमार सिंह)
वाराणसी:- 29 नवम्बर सोमवार दोपहर 3 बजे सेवापुरी ब्लाक के समस्त प्रधानो ने किया शोक सभा किये। देइपुर प्रधान सतनारायण राम का आज सुबह चार बजे आकस्मिक निधन हो गया। उसी सापेक्ष में प्रधान संघ सेवापुरी कार्यालय पर शोकसभा रखा गया, जिसमें जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि जिला अधिकारी महोदय वाराणसी तत्काल 5 लाख का सहायता राशि प्रधान परिवार को जल्द से जल्द देने का कृपा करें। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र होने के कारण सांसद निधि से भी 10,00,000 की मांग प्रधान संघ करेगी। मुख्यमंत्री से राहत कोष से 10,00,000 की सहायता राशि कि माग करेगी।
सेवापुरी ब्लाक के अध्यक्ष श्री नितिन कुमार सिंह, काशी विद्यापीठ ब्लाक अध्यक्ष श्वेता राय के प्रतिनिधि महेश सिंह एवं उपस्थित समस्त साथी, ब्लॉक उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार, ब्लॉक उपाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा, मीडिया प्रभारी संजय यादव, जिला सचिव केशव पटेल, गगन सिंह व ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज कुमार, देवचन्द यादव, गुंजन सिंह, राजकुमार भारती, हरिकुंवर सिंह, अखिलेश गुप्ता, प्रधान अमरजीत, विकास, सरोज, मुन्ना सिंह पटेल, रमेश सेठ इत्यादि प्रधान साथि उपस्थित रहे।
दो मिनट का शोक सभा किया गया उसके बाद ईश्वर से प्रार्थना किया गया कि उनके परिवार को शक्ति दे। मृतक आत्मा को शांति प्रदान करें।