जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित कई विभागो के अधिकारी पहुंचे स्वर्वेद महामंदिर धाम

विरेन्द्र प्रताप उपाध्याय की रिपोर्ट
चौबेपुर वाराणसी विहंगम योग समाज के वार्षिकोत्सव समारोह में उमरहां स्वर्वेद महामंदिर धाम में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की संभावना धीरे धीरे बढ़ती जा रही है। गुरुवार की दोपहर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण समेत कई विभागों के अधिकारियों ने स्वर्वेद महामंदिर धाम पहुंचकर हर स्थिति का अवलोकन किया।
जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा गुरुवार की दोपहर विहंगम योग समाज के 13,14,15, दिसम्बर को होने वाले वार्षिकोत्सव समारोह के तैयारियों का भौतिक अवलोकन किया। यहां जिलाधिकारी की मौजूदगी में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,एडिशनल पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी पिंडरा अभिषेक पाण्डेय ने सुरक्षा व्यवस्था व लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने मंच,पंडाल व हेलीकॉप्टर उतारने के लिए हेलीपैड के लिए गहन विचार विमर्श किया। यहां का चतुर्दिक अवलोकन भी किया।