जौनपुर:नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, प्रतिमा का हुआ विसर्जन

जौनपुर:नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, प्रतिमा का हुआ विसर्जन

दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष ने पूजा पंडालों को किया सम्मानित

रिपोर्ट-विक्की कुमार गुप्ता

Hind 24 Tv:मुंगराबादशाहपुर। मां भगवती की प्रतिमा विसर्जन के साथ बुधवार देर शाम व गुरुवार को विजयदशमी धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माता को विदाई दी।

विसर्जन से पहले नगर सहित ग्रामीणांचलों के पूजा पंडालों व दुर्गा पंडालों में महिलाओं ने माता की प्रतिमा को कोइच्छा भरते हुए सिंदूर खेला के रस्मों को पूरा किया।

वृद्ध महिलाओं से लेकर नवविवाहिता ने मौके पर एक दूसरे को सिंदूर लगाकर और सिंदूर उड़ाकर विजयदशमी की शुभकामनाएं दी। मां दुर्गा की प्रतिमा को समूचे नगर में भ्रमण के लिए निकाला गया। श्रद्धालुओं ने अपने छतों के ऊपर से माता की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा किया।

मां की प्रतिमा का भ्रमण नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए गांव उकनी में स्थित बने विसर्जन कुंड में मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन को लेकर विसर्जन कुंड के चारों तरफ गोताखोर, सफाई कर्मी की व्यवस्था के साथ सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे।

उकनी में बने विसर्जन कुंड में लगभग 6 दर्जन से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन के पूर्व में पूजा पंडालों ने मां की विधि विधान व मंत्रोच्चारण के बीच पूजन अर्चन किया।

दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष कपिल मुनि गुप्त, दीपक , महामंत्री दीपक शुक्ला, संरक्षक चेयरमैन शिव गोविंद साहू, उपाध्यक्ष विजेंद्र जायसवाल व मंत्री भोला चौरसिया ने संयुक्त रुप से पूजा पंडालों के अध्यक्षों को मां की चुनरी ओढ़ाकर उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

प्रतिमा विसर्जन के पूर्व में उप जिलाधिकारी मछली शहर राजेश चौरसिया व सीओ अतर सिंह तथा थाना प्रभारी रमेश यादव ने मां भगवती के चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए पूजन अर्चन किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update