जौनपुर।केराकत के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत….
जौनपुर।केराकत के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत….
रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह
जलालपुर—-क्षेत्र में भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के उपरांत प्रथम आगमन पर दिलीप सिंह पटेल का केराकत विधानसभा भाजपा के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने अपने सैकड़ों समर्थकों,कार्यकर्ताओं के साथ रेहटी गांव स्थित पेट्रोल पम्प पर जोरदार स्वागत,अभिनंदन किया।
उक्त अवसर पर मछलीशहर भाजपा के अध्यक्ष रामविलास पाल,थानागद्दी मंडल के अध्यक्ष रामसमुझ निषाद,किसान मोर्चा मछलीशहर के जिला महामंत्री सुदर्शन सिंह,जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह,लाल प्रताप सिंह,अशोक सिंह,राजेश सोनकर आर.डी. चौधरी,गौतम मिश्र गोलू ,विशाल सिंह,फरहान खान,शक्तिमान यादव सहित सैकड़ों संख्या में उत्साही कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।