जौनपुर।नाबालिग लडक़ी के भगाने की महिला आरोपीत गिरफ्तार, गई जेल

नाबालिग लडक़ी के भगाने की महिला आरोपीत गिरफ्तार, गई जेल
बरसठी,( जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के खुंदनपुर गाव की एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
महिला पर एक नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप था पुलिस ने सोमवार को बरसठी से गिरफ्तार किया है।
चंद्रभानपुर गाव की एक नाबालिग लड़की को भगाने पर बरसठी पुलिस दिसंबर माह में मुकदमा दर्ज किया था।
जिसमे खुंदनपुर गाव की महिला रेखा देवी भी आरोपीत थी और तभी से महिला फरार चल रही थी।बरसठी बाजार के पास से मुखबिर की सूचना पर एसआई धर्मदेव रमाकांत यादव और महिला आरक्षी रागिनी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया