जौनपुर।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बरसठी में पुलिस ने किया रुट मार्च

जौनपुर।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बरसठी में पुलिस ने किया रुट मार्च

अराजकतत्वों पर पुलिस की पैनी नज़र: क्षेत्राधिकारी

रिपोर्ट दीपक शुक्ला बरसठी

बरसठी (जौनपुर ) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के निर्देश पर देशभर में कई हिंसक घटनाओं के मद्देनजर पुलिस रूट मार्च करके सतर्कता बरत रही है। स्थानीय पुलिस ने मियांचक बरसठी में रुट मार्च किया। लोगों से अमन चैन बरकरार एखने की अपील की। चेताया भी यदि किसी ने भी कानून को हाथ मे लेने की कोशिश किया तो उसे बख्शा नही जाएगा।कहा कि अराजकतत्वों पर पुलिस की पैनी नज़र है।

शनिवार की शाम बरसठी मड़ियाहूं क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में मुख्य चौराहे पर पुलिस ने संदिग्ध लोगों की तलाशी लिया। बाजार में पैदल गश्त किया। उदयपुर की घटना को देखते हुए पुलिस असमाजिक तत्वों पर कड़ी नज़र रख रही है। पुलिस की आईटी सेल भी इंटरनेट मीडिया पर पर नज़र गड़ाए हुए है।
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से रुट मार्च के साथ संदिग्धों की तलाशी ली गई। भ्रामक ख़बर सोशल साइट पर ख़बर कदापि शेयर न करें।

गश्त में प्रमुख रूप से उपनिरीक्षक राजकुमार यादव उपनिरीक्षक संजय यादव उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह उपनिरीक्षक धर्म देव प्रसाद कांस्टेबल नरेंद्र सिंह कांस्टेबल अंकित राय कांस्टेबल रमाकांत यादव, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र यादव समेत अन्य लोग शामिल रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update