जौनपुर।रामपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में हौसला बुलंद मनबढो ने पिस्टल लहराते हुए एक परिवार पर हमला बोलकर युवक की पिटाई कर दिया

जौनपुर।रामपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में हौसला बुलंद मनबढो ने पिस्टल लहराते हुए एक परिवार पर हमला बोलकर युवक की पिटाई कर दिया।
मनबढ़ युवक को पिस्टल के साथ पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी
रामपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे लालचंद उपाध्याय के घर पर चार की संख्या में मनबढ़ युवक पिस्टल लेकर पहुंचे और असलहा लहराते हुए उनके लड़के आदर्श उपाध्याय को पकड़ कर पिटाई करने लगे।
जिसके बाद शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने बाइक सवार मनबढ़ो को ललकारते हुए घेर लिया। जिसमें तीन मनबढ़ भाग निकले। जबकि चौथे युवक अंकित यादव को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसके कमर से पिस्टल बरामद किया।
बाद में ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक अंकित यादव पुत्र खुरभूर यादव निवासी सोरहा को पुलिस को बरामद पिस्टल एवं बाइक को देते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग किया जिसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कारवाई किया गांव में सरेआम गुंडई करने से दहशत व्याप्त है।
मामले में थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किया जाएगा।