पीछे छोड़ गईं इतनी संपत्ति टिकटाॅक से सोनाली फोगाट से की करोड़ों की कमाई,
टिकटॉक स्टार से भाजपा की नेता बनी सोनाली फोगाट की गोवा में हृदयाघात के कारण मौत हो गई। सोनाली फोगाट ने साल 2019 में भाजपा के टिकट से आदमपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। इसके अलावा वह टिकटाॅक वीडियो के कारण भी चर्चा में रहती थीं। सोनाली फोगाट बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। सोनाली फोगाट का जन्म हरियाणा के हिसार में सितंबर 1979 को हुआ था।
उन्होंने हिसार के ही विद्या देवी जिंदल स्कूल से अपनी शिक्षा पूरी की। सोनाली फोगाट के पति का निधन कुछ साल पहले ही हो चुका है। उसके बाद से वह अपनी बेटी के साथ रहती थीं। उन्होंने टिकटाॅक वीडियो के जरिए करोड़ों की कमाई की। हिसार में रहने सोनाली फोगाट की कमाई, घर, गाड़ी और कुल संपत्ति के बारे में जानिए।
जानिए सोनाली फोगाट साल 2006 में दूरदर्शन के एक हरियाणवी टीवी कार्यक्रम में नजर आईं थी उसके बाद से उन्हें बतौर एंकर अपने करियर की शुरुआत की। साल 2016 में एक टीवी कार्यक्रम से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआती की। सोनाली फोगाट के पति संजय फोगाट भाजपा के नेता थे।
अब संदिग्ध परिस्थितियों में पति की मौत के बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली। बाद में वह भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बनी। टिकटाॅक वीडियो के जरिए भी उनकी पहचान बनी। बिग बॉस 14 की सीरीज में नजर आईं, वहीं साल 2019 में भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ा। इसके अलावा सोनाली फोगाट वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी