प्रदेश में मंहगाई चरम पर:जूही सिंह धर्मापुर के किरतापुर में सपा का जनसंवाद कार्यक्रम

जौनपुर से पंकज राय रिपोर्ट
मुफ्तीगंज, जौनपुर।
समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि प्रदेश में मंहगाई चरम पर है। योगी राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।सरकार फेल हो चुकी है। यह बातें उन्होंने रविवार को जफराबाद विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत धर्मापुर ब्लाक के किरतापुर में पार्टी द्वारा आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। कहा कि आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। उत्तर प्रदेश को अखिलेश की जरूरत है। समाजवादी पार्टी सभी जातियों को जोड़ने का काम कर रही है।
महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव सुनीता सिंह ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इस दौरान समाजवादी कुटिया के संचालक ऋषि यादव के नेतृत्व में कुटिया के बच्चों ने भी जूही सिंह का स्वागत किया। उन्हें डिंपल यादव की एक तस्वीर भेंट किया।
अध्यक्षता रामधनी कवि व संचालन महेंद्र प्रताप यादव ने किया। आयोजक जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता शैलेश राय ने सभी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, पूर्व प्रमुख मुफ्तीगंज सुदेश राय, आलोक त्रिपाठी लकी, रमेश साहनी, शिवमूरत सरोज, चित्रलेखा सिंह, पूनम मौर्या, डा. सुमन यादव, फौजी अनिल यादव, प्रधान विनोद यादव, कैलाश यादव, त्रिभुवन यादव आदि उपस्थित रहे।
जौनपुर पंकज राय रिपोर्ट