भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वाराणसी राजस्व मंडल (कमिश्नरी) के चार जिलों का महत्वपूर्ण बैठक में लिया क्लास

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वाराणसी राजस्व मंडल (कमिश्नरी) के चार जिलों का महत्वपूर्ण बैठक में लिया क्लास
बृजेश जायसवाल,9076584419
खबर गाजीपुर से है जहा
2 दिसम्बर,सैदपुर मे द्वारिका पैलेस में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वाराणसी राजस्व मंडल (कमिश्नरी) के सभी जनपदो तथा भाजपा संगठन के गाजीपुर,चंदौली,वाराणसी,वाराणसी महानगर, जौनपुर और मछली शहर जनपदों के भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक को सम्बोधित करते हुए सैदपुर मे कही उन्होंने कहा की उ प्र मे पहली बार गुंडों बदमाशों को योगी आदित्यनाथ के द्वारा अपनी कीमत पता चली है।
उन्होंने कहा की पार्टी ने बहुत ही त्याग तपस्या करके आज यहां तक पहुंची है।कभी हम दो हमारे दो कह कर हमारे कार्यकर्ताओं नेताओं पर तंज कसे जाते रहे है हमे उसका आत्मीय अहसास करना है। हम न परिवारवाद,न वंशवाद, न जातिवाद, न साम्प्रदायवाद सिर्फ़ सिर्फ़ राष्ट्रवाद के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भारत माता के सम्मान एंव राष्ट्र निर्माण के लिए एकबार पुनः उत्तर प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठन सत्ता बनाने के बाद राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से गरीब कमजोर एवं समाज के पिछडो,दलितों वंचितों के लिए काम करती रही है।
राजनीति हमारा व्यापार नहीं, राजनीत हमारा मिशन है ।सपा बसपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि सपा बसपा एक ट्रस्ट है,विचारधारा नहीं है। हम विचारधारा के लिए काम करते हैं ताकि पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को सम्मान मिले, रहने को छत मिले, वह हम कर रहे हैं। पानी और पक्का मकान भी हम सबको 2024 तक देकर रहेंगे।
सैदपुर के द्वारिका पैलैस मे कार्यकर्ताओं से अपने राजनीतिक अनुभवों तथा तमाम वृतांतों से पार्टी विजय लक्ष्य को कैसे प्राप्त करे इसके लिए तैयार किया उन्होंने कहा की विपक्षी जनता के बीच कभी कोई काम नही करते वह सिर्फ जनता को धोखा देते आए है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा की बूथ प्रबंधन हमारे चुनाव प्रणाली का सबसे मजबूत कार्य है।जो 75 राजस्व जनपदों,5 पार्टी निष्ठाओं,और विधानसभा की 403 सिटों का लक्ष्य लेकर हम निकल पडे है।
बैठक मे चुनाव प्रबंधन से समबंधित सभी विषयों की समिक्षा मे एक एक कार्यकर्ता से पार्टी के कार्यक्रम और अभियानों की जानकारी लेते हुए अपना निर्देश भी देते रहे। और कहा की कर्मठता और निष्ठा से कार्य करने से मनुष्य मे नेतृत्व विकसित होता है।