महंगाई और भ्रष्टाचार पर कांग्रेस लगायेगी लगाम – के. एल. त्रिपाठी

महंगाई और भ्रष्टाचार पर कांग्रेस लगायेगी लगाम – के. एल. त्रिपाठी ||
शहर उत्तरी 388 विधानसभा चुनाव कार्यालय का पूर्व मन्त्री के. एल. त्रिपाठी ने फीता काटकर किया उद्घाटन ||
सन्तोष कुमार सिं हवाराणसी रिपोर्टर
वाराणसी :- झारखंड के पूर्व मंत्री एवं शहर उत्तरी विधानसभा के पर्यवेक्षक श्री के. एल. त्रिपाठी ने पाण्डेयपुर खजुरी स्थित तुलसी निकेतन बालिका इण्टर कालेज के समीप श्रवण गुप्ता के आवास पर शहर उत्तरी विधानसभा के चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री त्रिपाठी ने प्रियंका गांधी के चुनावी घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा सत्ता में आने पर महंगाई और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगायेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में ही सभी वर्गों का विकास सुनिश्चित होगा ।
प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रवण गुप्ता ने किया। तत्पश्चात् सेन्ट्रल बार के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष संजय चौहान का माल्यार्पण का स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के पूर्व पार्षद आनन्द कुशवाहा, अखिलेश आनन्द त्रिपाठी, हाजी रईस अहमद, प्रमोद सोनकर, फसाइत हुसैन बाजू, पंकज मौर्या, श्वेता गुप्ता, पिंकी भौर्य, शीला यादव, प्रिया रस्तोगी, पूजा यादव, कंचन यादव आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।