रिटायर्ड IAS की पत्‍नी और BJP की पूर्व नेता सीमा पात्रा गिरफ्तार, दिव्‍यांग युवती को बंधक बनाकर पिटाई करने का है आरोप

रांची: रिटायर आईएएस की पत्नी सीमा पात्रा को रांची पुलिस ने बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। बीजेपी की निलंबित नेत्री सीमा पात्रा पर घर में लंबे समय तक दिव्यांग घरेलू युवती को बंधक बनाये जाने और बेरहमी से मारपीट का आरोप है। अपनी करतूत का खुलासा होने के बाद सीमा पात्रा गिरफ्तारी के डर से फरार हो गई थीं। इस दौरान उन्हें बीजेपी ने भी पार्टी से निकाल दिया था। नौकरानी का अभी भी इलाज कराया जा रहा है।

इससे पहले राज्यपाल रमेश बैस ने इस मामले में कड़ा रुख अख्तियार कर लिया था। उन्होंने मंगलवार को झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा से पूछा था कि अब बीजेपी से निलंबित कर दी गई नेता सीमा पात्रा के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई. जिनपर 29 वर्षीय आदिवासी घरेलू सहायिका को प्रताड़ित करने का आरोप है?

राजभवन की सख्ती का असर

इस राजभवन की सख्ती का असर भी माना जा रहा है। झारखंड के राज्यपाल के डीजीपी से जवाब तलब के बात सीमा पात्रा की तलाश तेज कर दी गई। इससे पहले पुलिस ने सीमा पात्रा के कई ठिकानों पर रेड की थी। लेकिन सीमा वहां नहीं मिली। बुधवार की सुबह पुलिस को खबर मिली कि सीमा पात्रा झारखंड छोड़ फरार होने की कोशिश में है। इस खबर के मिलने के बाद पुलिस ने तलाश तेज की और आखिर में बुधवार की सुबह 4 बजे अरगोड़ा पुलिस की टीम ने रांची छोड़कर फरार होने की कोशिश कर रही सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया।

सीमा पात्रा के खिलाफ आक्रोश

वहीं बीजेपी ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की पत्नी पात्रा को निलंबित कर दिया है। इससे पहले एक वीडियो में पीड़िता सुनीता अपनी आपबीती सुना रही थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उधर राजभवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि राज्यपाल रमेश बैस ने रांची के अशोक नगर में रोड नंबर 1 निवासी पात्रा द्वारा अमानवीय तरीके से सुनीता को प्रताड़ित किए जाने की खबर का संज्ञान लिया। बयान के मुताबिक ‘राज्यपाल ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक से पूछा है कि पुलिस द्वारा अब तक दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई है। राज्यपाल ने पुलिस की ढिलाई पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की है।’

      

  

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update