वाराणसी प्रथम आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत यूपी विधानसभा चुनाव में निषाद समाज का वोट तय करेगा सरकार किसकी बनेगी। सुचित साहनी

वाराणसी।शिवपुर

उत्तर प्रदेश से विकासशील इंसान पार्टी VIP के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर विकासशील इंसान पार्टी VIP के वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित कुमार साहनी की अगुवाई में विकासशील इंसान पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष राजाराम बिंद का फूल माला पहनाकर ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया।

बुधवार को लगभग शाम पांच बजे वीआईपी पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष (पूर्वांचल) राजाराम बिंद के वाराणसी प्रथम आगमन पर जैसे ही शिवपुर बाईपास पहुंचे उत्साही वीआईपी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिवपुर बाईपास पर वीआईपी पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित कुमार साहनी और कार्यकर्ताओं एवं समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। बाईपास से पैदल क्षेत्र भ्रमण करते हुए। पार्टी कार्यकर्ताओं से बात की और विस्तार से पार्टी की नीतियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ता का उत्साहवर्धन किया।

मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजाराम बिंद ने कहा कि विकासशील इंसान पार्टी किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी और उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में 165 सीटों पर ताल ठोक कर अपने दम पर चुनाव लड़ने का काम करेगी। हाल ही में लखनऊ में भाजपा और निषाद पार्टी की संयुक्त रैली के दौरान निषाद समाज के लोगो ने यह साफ तौर पर जाहिर कर दिया आरक्षण नहीं तो वोट नहीं। इसके अलावा वीआईपी पार्टी के वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित कुमार साहनी का कहना था कि वर्तमान सरकार की जुमलेबाजी अब नहीं चलने वाली है।

और निषाद समाज के लोग अब जाग चुके हैं। और उनको अब यह पता चल चुका है कि उनको आज तक अंधेरे में रखकर उनके हक और अधिकार से वंचित रखा गया है। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में निषाद समाज के वोट का बहुत बड़ा खेला होने जा रहा है।

निषाद समाज जिसके साथ रहेगा उसी नैय्या इस बार पर लगने वाली है। वीआईपी कार्यकर्ताओं ने हर हर महादेव के नारे के साथ जोर शोर के साथ पार्टी का नारा लगाया। इस दौरान वीआईपी पार्टी के वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित कुमार साहनी, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिशंकर निषाद, जिला सचिव खुशबू श्रीवास्तव, जिला प्रधान महा सचिव दीपक आर्य, चंदन निषाद,अल्पसंख्यक जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मो अकरम, रोहनिया विधानसभा अध्यक्ष अवधेश साहनी, जिला उपाध्यक्ष राजेश निषाद, सहादुर साहनी,अशोक प्रसाद, बलिराम निषाद के अलावा आदि वीआईपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update