सांसद के गैरमौजूदगी में लोकसभा में जनता के बीच रहते है सांसद पुत्र

सांसद के गैरमौजूदगी में लोकसभा में जनता के बीच रहते है सांसद पुत्र
रिपोर्ट–निशांत सिंह
जौनपुर।मछ्ली शहर लोकसभा के सांसद बी पी सरोज को जनता लोकप्रिय सांसद मानती है उसका यही कारण है कि सांसद बी पी सरोज अपने क्षेत्र की जनता के लिए साल के 365 दिन उनके बीच बने रहने की पूरी कोशिश करते है साथ मे जनता के सही कार्यो को बेबाकी के साथ एक गार्जियन के रूप में करते है।
सांसद बी पी सरोज मछली शहर लोकसभा को इन पांच वर्षों में विकास कार्यो को देखे तो काफी आगे ले जाने का कार्य भी किये है। सांसद बी पी सरोज मुम्बई जैसे महानगर में बड़े उद्योगपतियो के नाम मे जाने जाते है । वही सांसद अपने लोकसभा में चुनाव जीतने के बाद से जनता के बीच ही रह कर उनकी सेवा कर रहे है। वही सांसद बी पी सरोज लोकसभा चलने के पश्चात दिल्ली चले जाते है तब भी अपने एकलवते पुत्र प्रमोद सरोज पर अपने कार्य को जनता के बीच रह कर करने का आदेश देकर जाते है जो कि उनके पुत्र यंहा जनता के बीच रह कर उनकी समस्याओं को सुनते है और उसको दूर करने का कार्य करते है। वही क्षेत्र में गांव गांव पहुंच कर लोगो के बीच लगातार बने रहते है। आज बरसठी में ग्राम प्रधान अरुण कुमार सिंह के यंहा शुभ कार्यक्रम में पहुंचे इस दौरान ग्राम प्रधान संदीप सिंह,ग्राम प्रधान राजीव सिंह,ग्राम ,कैलाश यादव,जितेंद्र सिंह,विपिन सिंह भाजपा के अन्य नेता मौजूद रहे।