अखिल भारतीय हिंदू महासभा की जनरल मीटिंग संपन्न — हिंदू एकता और गौ रक्षा पर दिया गया विशेष जोर
बुलढाणा, 08 अक्टूबर 2025 (बुधवार):
होटल तेजल, त्रिमूर्ति चौक में अखिल भारतीय हिंदू महासभा की एक महत्वपूर्ण जनरल मीटिंग का आयोजन किया गया। सभा का प्रारंभ महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष श्री भगवान राव सुल्ताने द्वारा राष्ट्रीय संरक्षक ठाकुर भुवाल सिंह के स्वागत से हुआ। इस अवसर पर संगठन के उद्देश्यों, सनातन धर्म की महत्ता और गौ रक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियानों पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ।

सभा का संचालन श्री सुरेश सिंह बिसेन द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने संबोधन में सनातन धर्म की रक्षा के लिए संगठित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
राष्ट्रीय संरक्षक ठाकुर भुवाल सिंह ने अपने ओजस्वी भाषण में हिंदू एकता की बात करते हुए कहा,
“हमारी जाति अब केवल हिंदू है। हमें आपस में बाँटकर हमारी शक्ति को कमजोर करने का प्रयास हो रहा है। ऐसे अधर्मियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है।”
मनोनयन पत्र वितरण:
सभा में विभिन्न पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर नई ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गईं। ठाकुर भुवाल सिंह द्वारा निम्नलिखित कार्यकर्ताओं को मनोनीत किया गया:
- बलिराम जी बोबडे – महासचिव, बुलढाना
- दिलीप राव बोडके – उपाध्यक्ष, वाशिम
- सुदर्शन पंचाल – युवा संयोजक, महाराष्ट्र
- गणेशराव धवले – उपाध्यक्ष, बुलढाना जिला
- केशव देवड़े – तालुका संयोजक, लोणार
- सागर वैष्णव – महासचिव, नाशिक
- बिपिन पांडे – महासचिव, नाशिक जिला
- पंकज शर्मा – अध्यक्ष, धूलिया
- एडवोकेट आनंद तायडे – प्रभारी, विदर्भ

सभा में विशेष उपस्थिति:
इस अवसर पर कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख नाम हैं:
- एडवोकेट अनिल शर्मा – राष्ट्रीय संयोजक एवं महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी
- कृष्णा पांडे, सुभाष श्रीवास्तव, अजय कुमार सिंह, कृपा शंकर सिंह,
हरबीर चौधरी, बिपिन पांडे, शिवेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, सुभाष सिंह,
रमेश चंद दुबे (काकू), जयप्रकाश मिश्रा, कृष्ण गोपाल सिंह,
संतोष मिश्रा, सतीश मिश्रा, डी.के. सिंह, अविनाश यादव,
विपुल सिंह, राहुल सिंह, विंध्याचल विश्वकर्मा, धर्मदेव यादव,
अनिल कुमार मिश्रा, मोहित सिंह, विपिन सिंह, आकाश सिंह,
अनुज शुक्ला, जगन्नाथ सिंह, ललित सिंह, मोनू तिवारी,
एम.के. सिंह, सुरेश सिंह विशेन, रुपेश मिश्रा, संतोष सिंह,
कृपाशंकर सिंह (सोनू), विजय प्रताप सिंह (रिंकू), सुरेश पांडे,
दीपक प्रसाद, राजीव विश्वकर्मा, आलोक सिंह,
शैलेंद्र सिंह (बब्बू), पप्पू तिवारी, रवींद्र तिवारी (पेड़ा वाले) आदि।
यह जनरल मीटिंग संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने, हिंदू एकता को मजबूत करने तथा सनातन संस्कृति एवं गौ रक्षा जैसे विषयों को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक सशक्त पहल साबित हुई।


