आगरा:महिला क्लाइंट से फीस के बदले बनाता था संबंध, नामी वकील का सामने आया अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

आगरा:महिला क्लाइंट से फीस के बदले बनाता था संबंध, नामी वकील का सामने आया अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

आगरा : शहर के एक वरिष्ठ अधिवक्ता (वकील) का अंतरंग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में वह कई महिला के साथ एक ही होटल में रंगरेलियां मनाते दिख रहे हैं।

कहा जा रहा है कि ये महिलाये इस वकील की मुवक्किल है और इन महिलाओं का तलाक और पति के साथ झगड़े के मुकदमें चल रहे है।

आगरा दीवानी के एक अधिवक्ता खुद को बार से जुड़ा हुआ बताते हैं। वह बीते चुनाव में एक पार्टी से एक विधानसभा की दावेदारी भी कर रहे थे।

अधिवक्ता ज्यादातर पारिवारिक मामलों की वकालत करते हैं। आज वायरल हुआ वीडियो किसी और नहीं, खुद अधिवक्ता द्वारा अपने मोबाइल फोन से बनाया गया प्रतीत होता है।

वीडियो में वह एक फाइव स्टार होटल के बाथरूम में बाथटब में महिला के साथ निर्वस्त्र अवस्था में हैं। वे बाथटब में साबुन से बने झागों का आनंद लेते नज़र आ रहे हैं।

वीडियो में अधिवक्ता के साथ जो महिला नज़र आ रही है वो उनकी क्लाइंट है और आगरा के बड़े घराने से ताल्लुक रखती है। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हुई, पर जबरदस्त चर्चा का विषय बन गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के वीडियो की कोई जानकारी नहीं है। अगर कोई शिकायत आती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update