आज कि ताजा खबर :7 सितंबर 2022 से अपनी भारत जोड़ा यात्रा की शुरूआत कर रही है

कांग्रेस बुधवार (7 सितंबर 2022) से अपनी भारत जोड़ा यात्रा की शुरूआत कर रही है। यह यात्रा 3570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। कर्नाटक के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री उमेश विश्वनाथ कट्टी का मंगलवार रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे।
प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध फोन टैपिंग मामले में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई के पूर्व प्रमुख रवि नारायण को गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसी ने रवि नारायण को दिल्ली में पूछताछ के लिए तलब किया था। भारतीय मूल की बैरिस्टर सुएला ब्रेवरमैन को ब्रिटेन की नई गृह सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एलजी विनय कुमार सक्सेना द्वारा दी गई मानहानि नोटिस को मीडिया के सामने फाड़ दिय़ा। बता दें कि आप का आरोप है कि वी के सक्सेना जब खादी ग्रामोद्योग में थे तो वो भ्रष्टाचार में लिप्त थे।
आप के नेताओं आतिशी सिंह के साथ साथ कुछ और नेताओं के बारे में एलजी ने कहा कि आखिर साक्ष्य क्या है। अगर आरोप लगाने वाले लोग साक्ष्य पेश नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ वो कानूनी रास्ता अख्तियार करेंगे। तय समयसीमा बीत जाने के बाद जब आप के नेताओं ने साक्ष्य नहीं दिए तो एलजी की तरफ से मानहानि का नोटिस भेजा गया।