- जानिए जिस तरह से कांग्रेस गठित है इस समय हाई कमान और गांधी परिवार एक मायने रखते हैं कांग्रेस की रणनीति में पॉलिटिक्स में तो यह कह देना कि वो तो किनारे कर दिए जाएंगे और उसको एकदम फ्री हैंड मिलेगा ये तो एकदम अनरियलिस्टिक बातें हैं। एक फंक्शनिंग करनी पड़ेगी कि गांधी परिवार की बात भी सुनी जाए और इनको सिर्फ ठप्पे की तरह नहीं देखा जाए, रबर स्टैंप की तरह नहीं देखा जाए। कुल मिलाकर तो कदम मिलाकर ही चलना पड़ेगा।’ गांधी परिवार से बाहर अगर कोई कांग्रेस का अध्यक्ष बनता है तो क्या उसे काम करने के लिए फ्री हैंड मिलेगा? इस सवाल पर यह कहना है नीरजा चौधरी का। जो वरिष्ठ पत्रकार हैं। नमस्कार! आप सुन रहे हैं दिनभर की बात, डेली न्यूज़कास्ट। पूरी चर्चा सुनते हैं कुछ देर में, उससे पहले एक नज़र इस वक़्त की बड़ी खबर
- भूपेंद्र सिंह चौधरी बने यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष, क्षेत्रीय और जातीय संतुलन पर भाजपा का बड़ा दांव। भूपेंद्र सिंह चौधरी योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं, अब नई जिम्मेमेदारी संभालेंगे। बीजेपी ने मिशन 2024 के लिए क्षेत्रीय और जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह पद सौंपा है। यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की जगह लेंगे भूपेंद्र सिंह।
Jai Singh
मेरा उद्देश्य है आपको ऐसी उपयोगी और प्रेरक सामग्री देना, जो आपके जीवन को नई दिशा दे। साथ ही, यह मंच आपकी आवाज़ को बुलंद करने का माध्यम है — जहाँ आपको मिलेंगी ताज़ा खबरें, रोजगार और शिक्षा से जुड़ी जानकारी, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर सार्थक चर्चाएँ।
Related Posts


