🚨 कुशीनगर: अपहरण और पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे, चौरा खास पुलिस की बड़ी कार्रवाई
कुशीनगर (चौरा खास): जनपद में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत चौरा खास पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अपहरण और पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सुमही बुजुर्ग का निवासी है अभियुक्त ?

मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी दिनेश कुमार साहनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकेश गौड़ पुत्र बालगंगा गौड़ (निवासी: सुमही बुजुर्ग, थाना चौरा खास) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ थाने में मु0अ0सं0 51/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 87 और 11(4)/12 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत था।
पुलिस टीम की सक्रियता इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी दिनेश कुमार साहनी, उप-निरीक्षक सुरेन्द्र यादव, मुख्य आरक्षी बृजेश कुमार गौड़, आरक्षी दिलीप चौरसिया और महिला आरक्षी बन्दना यादव शामिल रहीं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

