गणतंत्र दिवस – आज पुरे देश में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है …

दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन कि उल्फत ,मेरी मिटटी से भी खुशबु- ए -वफ़ा आएगी |

हमारा भारत महान 
 पूरा देश आज 73 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मना रहा है। मुख्य समारोह राजधानी दिल्ली के राजपथ पर होगा जहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तिरंगा फहराएंगे।

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान देश की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधताओं की खास झलक देखने को मिलेगी। इस दौरान भारतीय वायुसेना के 75 विमानों का भव्य फ्लाई-पास्ट देखने को मिलेगा। पहली बार भारतीय वायुसेना ने फ्लाई-पास्ट के दौरान कॉकपिट का वीडियो दिखाने के लिए दूरदर्शन के साथ समन्वय किया है।

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि राफेल, सुखोई, जगुआर, एमआई-17, सारंग, अपाचे और डकोटा जैसे पुराने और वर्तमान आधुनिक विमान फ्लाई-पास्ट में राहत, मेघना, एकलव्य, त्रिशूल, तिरंगा, विजय और अमृत सहित विभिन्न संयोजन (फॉर्मेशन) का प्रदर्शन करेंगे। मंत्रालय ने कहा कि पहली बार परेड के दौरान राजपथ पर 75 मीटर लंबाई और 15 फुट ऊंचाई के 10 स्क्रॉल प्रदर्शित किए जाएंगे। दूरदर्शन 59 कैमरों की मदद से गणतंत्र दिवस परेड की हर गतिविधि का सीधा प्रसारण करेगा।

जय हिन्द जय भारत |

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update