चोरी किये गए 19 स्मार्ट फोन, 03 लैपटॉप तथा एक टैबलेट बरामद, 03अभियुक्त गिरफ्तार ?
दिनांक-27.03.2026 को पश्चिम चम्पारण (बेतिया) जिले के कुमारबाग थानान्तर्गत एक दुकान से मोबाइल, लैपटॉप चोरी की घटना घटित हुई थी। जिसके सबंध में कुमारबाग थाना कांड सं0-75/26, दिनांक- 28.03.26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। कांड के उद्भेदन हेतु गठित छापामारी दल द्वारा तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर कांड में चोरी किये गए 19 स्मार्ट फोन, 03 लैपटॉप तथा एक टैबलेट को कांड में संलिप्त तीन अपराधकर्मियों के साथ बरामद किया गया।

इसी कांड में पूर्व में भी में संलिप्त तीन अपराधकर्मियों को कांड में चोरी गए तीन मोबाइल के साथ पकड़ा गया था जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

