जानिये क्या सच में भारत से दोस्ती चाहता है पाकिस्तान?
जानिये भारत से दोस्ती की बात क्यों कर रहा पाकिस्तान ?
‘ये अंतरराष्ट्रीय समुदाय को दिखाना चाहते हैं कि हम तो शांति के रास्ते पर चल रहे हैं। ये जो मेसेज है हमारे लिए नहीं है। ये अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आंखों में धूल झोंकने के लिए है। और ये वही चीज़ है जो बार बार होती रहती है। हालात आप पाकिस्तान के जानते हैं। शहबाज़ शरीफ स्थायी रिश्तों की बात करते हैं खुद तो अस्थायी हैं। खुद को तो ये नहीं पता कि कुर्सी कब डगमगा जाएगी।’
‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत से रिश्ते सुधारने की बात कही है। क्या सच में भारत से दोस्ती चाहता है पाकिस्तान? इस सवाल के जवाब में यह कहना है विष्णु प्रकाश का, जो पूर्व राजनयिक और विदेशी मामलों के जानकार हैं