जालसाज़ों के विरुद्ध सख़्त एवं निर्णायक कार्रवाई ?
म्यूल(फर्जी) खाते खुलवाकर टेलीग्राम पर संचालित कंपनी को बेचकर म्यूल खातों में साइबर फ्रॉड के करोड़ो रुपये की धोखाधड़ी करने वाले 03 अंतर्राज्यीय साइबर अपराधियों को #ghazipurpolice द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 19 सिम कार्ड, 12 एटीएम कार्ड, 05 पासबुक, 05 मोबाइल फोन, 01 मोहर एवं जीएसटी व MSME संबंधित कागजात बरामद किए गए हैं।

अभियुक्तों द्वारा विभिन्न राज्यों के व्यक्तियों को लालच देकर एवं बहला-फुसलाकर उनके नाम से म्यूल (फर्जी) बैंक खाते खुलवाए जाते थे। इसके लिए उनसे आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं फोटो प्राप्त कर MSME (उद्योग) प्रमाणपत्र तथा जीएसटी पंजीकरण के माध्यम से बैंक में करंट अकाउंट खुलवाया जाता था तथा साइबर अपराध से अर्जित धनराशि को म्यूल खातों में मंगाते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों के मोबाइल की जांच में एनसीआरपी पोर्टल पर देश के विभिन्न प्रदेश से लगभग 75 से अधिक शिकायतें दर्ज होना पाई गईं, जिनमें लगभग ₹67 करोड़ से अधिक की साइबर धोखाधड़ी दर्ज है।

