जौनपुर।कुल्हाड़ी व डंडे से मार कर युवक की हत्या शहर से ई रिक्शा चलाकर बाइक से घर लौट रहा था

जौनपुर।कुल्हाड़ी व डंडे से मार कर युवक की हत्या
शहर से ई रिक्शा चलाकर बाइक से घर लौट रहा था

जफराबाद।क्षेत्र के जौनपुर केराकत मार्ग पर शनिवार की रात लगभग पौने दस बजे एक 27 वर्षीय युवक की कुल्हाड़ी व डंडे से मारकर हत्या कर दी गयी।घटना की सूचना पर पुलीस मौके पर पहुंच गई है।घटना के बाद गांव के लोग मौके पर जमा हो गए।

उक्त गांव निवासी गणेश सरोज पुत्र स्वर्गीय गिरिजाशंकर सरोज शहर मुख्यालय जाकर ई रिक्शा चलाकर रोजी रोटी कमाता था।

वह प्रति दिनकी भांति शहर में रिक्शा खड़ी करने के बाद शहर से अपनी बाइक से लौट रहा था।घर से पांच सौ मीटर दूर वह बाइक से गंभीर रुप से बाइक सहित गिरा पड़ा था।कुछ राहगीरों ने देखा तो सोचा शायद वह बाइक से गिरकर घायल है।लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस को बुलवाया।

एम्बुलेंस चालक आया तो उसने मौके पर देखा कि युवक के पास एक खून से लथपथ कुल्हाड़ी डंडे आदि पड़े है।साथ ही युवक की मौत हो गयी है।लोगों युवक को पहचान लिया।उसके बाद उसके परिजन मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस को दिया।

सूचना पाकर थानाप्रभारी योगेंद्र सिंह तथा सी ओ शहर जितेंद्र दुबे मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसी एम्बुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थानाप्रभारी ने बताया कि युवक की हत्या की आसंका है।मौके पर कुल्हाड़ी व डंडा मिला है।

चर्चा है कि युवक के जफराबाद के ही दुल्हेपर गांव में ससुराल थी।पत्नी को युवक के विवाद के बाद अपने मायके में रह रही है।घटना को इस एंगल को जोड़कर भी देखा जा रहा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update