जौनपुर।बकरी चराते समय बालिका से दुष्कर्म, मां ने लगाया किशोर पर आरोप

जौनपुर।बकरी चराते समय बालिका से दुष्कर्म,
मां ने लगाया किशोर पर आरोप

मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा 5 की 10 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी की मां ने मंगलवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी 10 वर्षीय पुत्री जो कक्षा पांच की छात्रा है 4 दिन पूर्व बगीचे में बकरी चराने गई थी।

उसी समय गांव का ही 17 वर्षीय एक किशोर ने बकरी चराने गई छात्रा का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की मां कड़े मानिकपुर दर्शन के लिए गई थी।

दुष्कर्म करने वाले युवक ने लड़की को धमकी देकर घर पर बताने से मना किया था। जब मां दर्शन पूजन कर घर लौटी तो मामले की जानकारी हुई। पीड़िता की मां ने 112 पुलिस को सूचना देकर घटना के बारे में बताया। मौके पर पहुंची 112 पुलिस किशोरी व आरोपित के पिता को पकड़ कर कोतवाली ले आई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत नहीं किया था।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update