जौनपुर।बरसठी ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में निकाली गई विशाल तिरँगा यात्रा,8 किलोमीटर हजारो लोगो के साथ निकली यात्रा

जौनपुर।बरसठी ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में निकाली गई विशाल तिरँगा यात्रा,8 किलोमीटर हजारो लोगो के साथ निकली यात्रा

दीपक शुक्ला बरसठी/ जौनपुर।आजादी का 75 वा अमृत महोत्सव बड़े ही धूम धाम से मना रहा पूरा देश। जिसके उपलक्ष्य में पूरे भारत मे तिरँगा यात्रा निकाली जा रही है।

आज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बरसठी पंकज शुक्ला के नेतृत्व में 8 किलोमीटर लंबी विशाल तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर से निकल कर मियाचक से होते हुए सधीरनगंज तक निकाली गई।

इस तिरंगा यात्रा में बरसठी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार उपनिरीक्षक राजकुमार यादव ने आगे आगे झंडा फहराते हुए इस यात्रा को सम्पन्न कराया, यह विशाल तिरँगा यात्रा पूरे भारत मे निकाला जा रहा है

देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।

इस तिरँगा यात्रा में मुख्य रूप से मछलीशहर विधानसभा के लोग सम्मिलित हुए जिसमे भाजपा मंडल अध्यक्ष के पी मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रम्हदेव तिवारी,लालजी दुबे,संजू देवी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा,चंद्रशेखर सिंह,विजय मिश्रा, मिथिलेश पांडेय प्रधान,विशाल शुक्ला, नितेश पाठक,संतोष मिश्रा,गजेंद्र दुबे प्रधान संघ अध्यक्ष,सुभम तिवारी तथा हजारो लोग तिरँगा यात्रा में सम्मिलित हुए

आंगनबाड़ी कार्यकत्री व ब्लॉक परिसर के अधिकारी भी इस तिरँगा यात्रा में भाग लेकर सफल बनायें आगे आगे डीजे के साथ चल कर देश भक्ति गीत पर भारत माता के जय कारे लगाए।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update