जौनपुर।भाजपाइयों ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती
जौनपुर।भाजपाइयों ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती
रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह
जलालपुर —भारतीय जनता पार्टी मण्डल जलालपुर के सभी बूथों पर आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को भाजपाजनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सुशासन दिवस के रूप में मनाया एवं उन्हें याद किया।
इसी क्रम में बीबनमऊ में बूथ अध्यक्ष कृष्ण सिंह के आवास पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में जिलामहामंत्री डॉ अजय कुमार सिंह,मण्डल अध्यक्ष रणविजय सिंह,महरेंव में जिलामहामंत्री मनोज दुबे,जिलाउपाध्यक्ष वृजनरायन दुबे ने अटल जी के विषय में अपना विचार व्यक्त किया।
डॉ विजय कुमार मिश्रा,कृष्णचन्द्र चौबे,धीरेंद्र सिंह मिंटू,सुशील निषाद,बृजेश निगम,विपिन सिंह,विकास पाल,सौरभ गुप्ता,विवेक सिंह,मोहित उपाध्याय,शिवमूर्ति सिंह,योगेंद्र प्रताप सिंह, फतेहबहादुर सिंह,रमेश मौर्य,अमरराज निषाद,विशाल सिंह व अन्य उपस्थित रहे