जौनपुर।भारतीय जनता पार्टी मंडल मड़ियाहूं की कार्यसमिति की बैठक श्री राम जानकी मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई
भारतीय जनता पार्टी मंडल मड़ियाहूं की कार्यसमिति की बैठक श्री राम जानकी मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक की शुभारंभ से पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम के साथ मनाई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
उसके बाद बैठक में आए मुख्य अतिथि जिला महामंत्री डॉ अजय सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री डॉक्टर अजय सिंह ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार पूर्वक अपना विचार रखा।
जिसमें सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अपनी सहमति दिया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री मनोज चौरसिया, अरविंद चौरसिया, सुनील सिंह, नितेश सेठ, रविंद्र तिवारी ,रामधनी पटेल चरणजीत कौर, मीरा विश्वकर्मा, दिनेश तिवारी, शेरू मौर्या, रमेश विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री मुकेश तिवारी ने किया।