जौनपुर।यूपी में का बा हो का बा ! हाथी साइकिल साफ बा- संजय निषाद  

यूपी में का बा हो का बा ! हाथी साइकिल साफ बा- संजय निषाद

बदलापुर । निर्बल शोषित इंडियन पार्टी निषाद पार्टी के सांसद व राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने बुधवार को  बदलापुर विधानसभा के सल्तनत बहादुर इंटर कालेज में  एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया।

जनसभा में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं की भीड़ से गदगद  नेहा राज पूत के गाने के तर्ज पर कार्यकर्ताओं से विरोधी पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा कि  का बा हो,का बा।हाथी साइकिल साफ बा,ना।

संजय ने कहाकि मेरी पार्टी निर्बल है इसे सबल बनाना मेरा दायित्व है।   इस दौरान जनसभा में आये लोगों से सवाल किया की गेंहू मिला कि नाही,चावल मिला कि नाही,नुनवा मिला कि नाही,दलिया मिला कि नाही। अब मछरिया का निशान बाकी बा।वोटवा देबा कि नाही?इस दौरान जनसभा में जनता से दोनों हाथ उठवाकर भाजपा प्रत्याशी रमेश चन्द्र मिश्र को भारी मतों से विजयी बनाने का बचन  लिया और सभी को आभार ज्ञापित कर उड़न खटोला से उड़ गए।

जनसभा का संचालन बाबादीन निषाद व अध्यक्षता  अरविंद निषाद ने किया।जनसभा में डॉ लालता प्रसाद निषाद,भाजपा नेता विवेक सिंह राजा,बदलापुर मंडल अध्यक्ष भाजपा विनोदकुमार शर्मा,भाजपा नेता विनय सिंह सहित भारी संख्या में निषादपार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update