जौनपुर।रामपुर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक मैजिक वाहन व दो गौवंश बरामद
जौनपुर।रामपुर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक मैजिक वाहन व दो गौवंश बरामद
रामपुर (जौनपुर ) डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में रामपुर थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय मय हमराह द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि सहनपुर नहर पुलिया के पास एक मैजिक गाड़ी तेजी से रामपुर की ओर आते हुए दिखाई दी, मैजिक को रोका गया मैजिक में आगे बैठे व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया। पीछे बैठे तीन व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर कूद कर भाग गए। मैजिक के अन्दर देखा गया तो गाड़ी में दो गौंवशों को क्रूरता पूर्वक बांधा गया था। अभियुक्त उपरोक्त को उसके किये गये अपराध का बोध कराते हुये मु0अ0सं0 121/23 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम बनाम 05 अभियुक्तगण के पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-
1.मणिशंकर मिश्रा उर्फ रिंकू पुत्र चुगुद्दू मिश्रा निवासी परियत (टिकरान) थाना बरसठी जौनपुर।
2.राकेश माली पुत्र मुरली माली निवासी परियत (मलियान) थाना बरसठी जौनपुर। गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया
वांछित अभियुक्त-
1.कबूतर पुत्र छोटे अली ग्राम सहनपुर वार्ड नं0 (5) थाना रामपुर जनपद जौनपुर।
2.राजू पुत्र छोटे अली ग्राम सहनपुर वार्ड नं0 (5) थाना रामपुर जनपद जौनपुर।
3.जमील उर्फ विब्वी पुत्र छोटे अली ग्राम सहनपुर वार्ड नं0 (5) थाना रामपुर जनपद जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0 121/23 धारा 3/5A/58 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम।
आपराधिक इतिहास-
राजू उर्फ आजाद पुत्र छोटे अली निवासी सहनपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर।
1.मु0अ0सं0 504/13 धारा 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम थाना मडियांहू जौनपुर।
2.मु0अ0सं0 497/13 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर।
3.मु0अ0सं0 396/13 धारा 110 जी द0प्र0सं0 थाना रामपुर जौनपुर।
4.मु0अ0सं0 121/23 धारा 3/5A/58 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना रामपुर जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
1.एक गाय व एक सांड
2.एक मैजिक वाहन सं0 UP65 KT 1103
गिरफ्तारी टीम
रामपुर थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय, उपनिरीक्षक अरविन्द सिंहउपनिरीक्षक पारसनाथ सिंह हेड कांस्टेबल दीपक सिंह कांस्टेबल दीपक गौड़