रामपुर में अनियंत्रित कार चिकन शॉप में घुसी, तीन लोग घायल।
Jaunpur : नगर पंचायत रामपुर में शुक्रवार को लगभग 4 बजे एक अनियंत्रित कार मोटरसाइकिल को टक्कर मारते हुए रोहित चिकन शॉप की दुकान में घुसी, जिसमें तीन लोग घायल हो गये।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम 4 बजे रामपुर बाजार से भदोही की जा रही स्विफ्ट डिजायर कार नगर पंचायत रामपुर सोनकर बस्ती के पास पहुची थी कि अनियंत्रित होकर एक बाईक को टक्कर मारते हुए चिकन शॉप में जा घुसी। जिससे बाइक सवार जय प्रकाश पटेल धरमपुर और दुकान पर बैठे भरत व रोहित सोनकर घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
मेरा उद्देश्य है आपको ऐसी उपयोगी और प्रेरक सामग्री देना, जो आपके जीवन को नई दिशा दे। साथ ही, यह मंच आपकी आवाज़ को बुलंद करने का माध्यम है — जहाँ आपको मिलेंगी ताज़ा खबरें, रोजगार और शिक्षा से जुड़ी जानकारी, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर सार्थक चर्चाएँ।