जौनपुर की बेटी मोनिका ने ब्रांज मैडल जीतकर जनपद का बढ़ाया मान

जौनपुर की बेटी मोनिका ने ब्रांज मैडल जीतकर जनपद का बढ़ाया मान
केराकत। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ द्वारा नंदनी नगर गोंडा में विगत 20,21,22 आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान (ब्रांज मैडल) हासिल कर प्रदेश में कोच रामसजन यादव और पिता अनिल यादव का मान बढ़ा दिया। गौरतलब है कि क्षेत्र के ग्राम मुरलीपुर निवासी अनिल यादव की पुत्री मोनिका यादव पब्लिक इंटर कॉलेज की पूर्व छात्रा रही हैं। मोनिका के उपलब्धि पर जिले में कुश्ती प्रेमियों के बीच खुशी का माहौल बना हुआ है। वही केराकत स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एकादमी के सभी पदाधिकारियों व सभी खिलाड़ियों की तरफ से बिटिया मोनिका यादव, पिता अनिल यादव कोच रामसजन यादव हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए खुशी व्यक्त की है।