जौनपुर: बक्सा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दुष्कर्म व हत्या के 04 वाँछित अभियुक्त  को किया गिरफ्तार

जौनपुर: बक्सा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दुष्कर्म व हत्या के 04 वाँछित अभियुक्त  को किया गिरफ्तार

जौनपुर।श्री अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर पर्वेक्षण में थाना बक्सा को दुष्कर्म व हत्या से सम्बन्धित 04 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

दिनांक-23.07.2022 को वादी द्वारा अपनी पुत्री के गुम होने की सूचना अंकित करायी गयी थी।

दिनांक-28.07.2022 को उक्त गुमशुदा का शव गाँव के ही एक पुराने कुँवे में मिलने की सूचना मृतका के पिता द्वारा दिया गया था।

जिसके उपरान्त स्थानीय पुलिस द्वारा मृतका के शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी।

दिनांक 02.08.2022 को अपनी पुत्री 04 व्यतियों के द्वारा बलात्कार कर चाकू से मारकर हत्या करने व लाश छिपाने के लिये कुएं में फेक देने के सम्बन्ध में लिखित सूचना दिया गया जिसके आधार पर मु0अ0सं0-247/22 धारा-302/376D/201/120B/34 भादवि पंजीकृत हुआ। अभियोग के विवेचना के क्रम में थाना बक्सा पुलिस ने मुखबिर के सूचना के आधार पर उपरोक्त चारो अभियुक्तगण को धनियामऊ हाइवे से गिरफ्तार कर अभियुक्त विकास गौतम के निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकतल एक चाकू बरामद किया गया

तथा बरामद चाकू के आधार पर मु0अ0सं0-249/22 धारा-4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1.विकास गौतम पुत्र मिठाई लाल निवासी ग्राम चितौड़ी थाना बक्सा जनपद जौनपुर उम्र करीब 20 वर्ष।
2.राहुल गौतम पुत्र अशोक गौतम निवासी ग्राम छंग्गापुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर उम्र 27 वर्ष।
3.फूलचन्द्र पुत्र मुकादम गौतम ग्राम चितौड़ी थाना बक्सा जौनपुर उम्र करीब 27 वर्ष।
4.मंजेश गौतम पुत्र सूर्यलाल गौतम निवासी ग्राम चितौड़ी थाना बक्सा जनपद जौनपुर उम्र करीब 18 वर्ष।

बरामदगी का विवरण

1.01 चाकू स्टील का आलाकतल मुकदमा उपरोक्त

आपराधिक इतिहास

1-मु0अ0सं0-247/22 धारा 302/376D/201/120B/34 भादवि थाना बक्शा जनपद जौनपुर।
2-मु0अ0सं0-249/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना बक्शा जनपद जौनपुर।

गिरफ्तार करने वाली टीम

1.श्री ओमनारायण सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना बक्शा, जौनपुर।
2.उ0नि0 विवेकानन्द सिंह चौकी प्रभारी धनियामऊ थाना बक्सा,जौनपुर।
3.हे0का0 बृजेश कुमार सिंह,हे0का0 रीतम कुमार, हे0का0 समीम अख्तर, का0 उत्तम कुमार, का0 शैलेन्द्र कुमार, का0 रविन्द्र यादव, का0 अरविन्द मौर्या थाना बक्सा, जनपद जौनपुर।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update