जौनपुर शोक में डूबा: पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व0 पारसनाथ यादव की पुत्री कंचन यादव का लखनऊ में निधन
जौनपुर। जनपद के लिए एक अत्यंत दुःखद समाचार सामने आया है। उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे स्वर्गीय पारसनाथ यादव की पुत्री तथा मल्हनी से समाजवादी पार्टी के विधायक लकी यादव की बहन कंचन यादव का आज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में लम्बी बीमारी से संघर्ष करते हुए निधन हो गया।
उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों सहित आम नागरिकों ने भी इस अपूरणीय क्षति पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
जनपदवासियों सहित लकी यादव के शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
