जौनपुर: सरपतहां, शाहगंज व खुटहन की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में सामूहिक दुष्कर्म का एक अभियुक्त घायल, कब्जे से लूट का सामान, अवैध असलहा कारतूस बरामद, व दो अन्य अभियुक्त भी गिरफ्तार

जौनपुर: सरपतहां, शाहगंज व खुटहन की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में सामूहिक दुष्कर्म का एक अभियुक्त घायल,
कब्जे से लूट का सामान, अवैध असलहा कारतूस बरामद, व दो अन्य अभियुक्त भी गिरफ्तार

*जौनपुर।* अजय कुमार साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज श्री अंकित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना सरपतहां पर पंजीकृत मु0अ0सं0-162/2022 धारा-376डी/377/395/504/506 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित मुख्य अभियुक्त ऋषभ उपाध्याय पुत्र राकेश उपाध्याय निवासी सारीजहाँगीरपट्टी थाना सरपतहां जनपद जौनपुर को दिनांक 14/15.07.2022 की रात्रि को थाना सरपतहां, थाना शाहगंज व थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा मुठभेड़ में अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।
साथ ही मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अन्य दो वांछित अभियुक्त
1.अर्पित तिवारी पुत्र अरविन्द तिवारी,
2. राजा बिन्द पुत्र बदलू बिन्द निवासीगण रामनगर थाना सरपतहां जनपद जौनपुर को उ0नि0 रामदवर यादव मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना पर अरसिया मोड़ पर दिनांक 14.07.2022 समय 08.20 बजे रात्रि गिरफ्तार किया गया था।
अभियुक्त राजा बिन्द के कब्जे से घटना में पीडिता से छिनी गयी एक जोड़ी पीली धातु की बाली तथा अभियुक्त अर्पित तिवारी उपरोक्त के कब्जे से घटना में वीडियो बनाने में प्रयुक्त एक मोबाइल व एक पीली धातु नथुनी बरामद हुई।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 13.07.2022 को थाना क्षेत्र कादीपुर जनपद सुल्तानपुर निवासिनी महिला के तहरीर के आधार पर थाना सरपतहां पर मु0अ0सं0-162/2022 धारा-376डी/504/506 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट बनाम 03 ज्ञात व 03 अज्ञात नफर अभियुक्त पंजीकृत कराया गया,
दौरान विवेचना घटना उक्त में शामिल अभियुक्तो की पहचान 1. ऋषभ उपाध्याय पुत्र राकेश उपाध्याय निवासी सारीजहाँगीरपट्टी थाना सरपतहां जनपद जौनपुर 2.अर्पित तिवारी पुत्र अरविन्द तिवारी, 3. राजा विन्द पुत्र बदलू बिन्द, 4. भोला हरिजन पुत्र राम कुमार, 5. सौरभ सिंह पुत्र वीरेन्द्र बहादुर सिंह निवासीगण रामनगर थाना सरपतहां जनपद जौनपुर, 6.शनि मिश्रा पुत्र राजेश मिश्र निवासी सुलेमापुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ हालपता विजय तिवारी (मामा का घर) ग्राम रामनगर थाना सरपतहां जनपद जौनपुर के रूप में हुई, साथ ही साक्ष्य संकलन व बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 377/395/412 भादवि व 67 आईटी एक्ट की वृद्धि की गयी है।
कई टीमें गठित कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था जिसके क्रम में कल दिनांक 14.07.2022 को दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई तथा एक अन्य अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान आज गिरफ्तार किया गया।
उक्त पुलिस मुठभेड़ के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-164/2022 धारा-307 भादवि व-3/25 आर्म्स एक्ट नियमानुसार पंजीकृत किया गया है। मुठभेड़ में थाना स्थानीय पर नियुक्त हे0का0 चन्दन कुमार सिंह वांछित अभियुक्त ऋषभ उपरोक्त द्वारा किये गये फायर से घायल हुए। बाद मुठभेड़ घायल पुलिसकर्मी व अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी सुइथाकला ले जाया गया जहां से बाद प्राथमिक उपचार जिला चिकित्सालय जौनपुर के लिए रेफर कर दिया गया। उक्त अभियुक्त वर्तमान में जिला चिकित्सालय से रेफर होकर बीएचयू ट्रामा सेन्टर में उपचाराधीन है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में लेने हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. ऋषभ उपाध्याय पुत्र राकेश उपाध्याय निवासी सारीजहाँगीपपट्टी थाना सरपतहां जनपद जौनपुर।
2.राजा बिन्द पुत्र बदलू निवासी ग्राम रामनगर थाना सरपतहां जनपद जौनपुर।
3.अर्पित तिवारी पुत्र अरविन्द तिवारी निवासी ग्राम रामनगर थाना सरपतहां जनपद जौनपुर।
*बरामदगी का विवरण-*
1. एक सुपर स्पेलेण्डर मोटर साइकिल (घटना में प्रयुक्त)
2.एक जोड़ा पीली धातु की बाली, एक पीली धातु नथुनी फूल, एक वीवो मोबाइल, एक तमंचा 315 बोर मय एक खोखा कारतूस 315 बोर व एक मिस कारतूस 315 बोर।
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
1.मु0अ0सं0 162/2022 धारा 376डी/377/395/504/506/412 भादवि व 3(2)5 एसएसी/एसटी एक्ट व 67 आईटी एक्ट थाना सरपतहां जनपद जौनपुर
2.मु0अ0सं0 164/2022 धारा 307 भादवि थाना सरपतहां जनपद जौनपुर।
3.मु0अ0सं0 165/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरपतहां जनपद जौनपुर।
*गिरफ्तारी टीम का विवरण-*
1.उ0नि0 संजय कुमार सिंह थानाध्यक्ष सरपतहां मय हमराह।
2.श्री सुधीर कुमार आर्या, प्रभारी निरीक्षक शाहगंज मय हमराह।
3.उ0नि0 राणा प्रताप यादव, थानाध्यक्ष खुटहन मय हमराह।
4.उ0नि0 रामदवर यादव प्रभारी चौकी सरायमोहीउद्दीनपुर थाना सरपतहां,जौनपुर मय हमराह।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update