जौनपुर से बाबू सिंह कुशवाहा तो वही मछली शहर से प्रिया सरोज पर सपा ने खेला दांव

जौनपुर से बाबू सिंह कुशवाहा तो वही मछली शहर से प्रिया सरोज पर सपा ने खेला दांव

जौनपुर व मछलीशहर लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन पर उम्मीदवार की टकटकी पर आखिरकार रविवार को पूर्ण विराम लग गया। सपा ने जौनपुर सीट पर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा एवं मछलीशहर सीट पर प्रिया सरोज को उम्मीदवार बनाया है। बाबू सिंह कुशवाहा सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। यह बसपा सरकार के सबसे ताकतवर नेता माने जाते थे।

बाबू सिंह कुशवाहा का बांदा जिले के पखरौली के रहने वाले हैं। यह मायावती की 2007 की सरकार में परिवार कल्याण मंत्री रहे। यह एनआरएचएम घोटाले में विवाद के केंद्र में थे और उन पर दो मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की हत्या का आरोप था। इनके 2014 में भाजपा में शामिल होने के कयास थे, पार्टी नेताओं के विरोध चलते यह शामिल नहीं हो सके।

अंतत: इन्होंने जन अधिकार पार्टी बनाई। प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा से गठबंधन की बात चल रही थी लेकिन गठबंधन अंतिम मुकाम तक नहीं पहुंच सका। वर्तमान समय में यह जन अधिकार यात्रा प्रदेश के सभी जिलों में लेकर जा रहे हैं। इनके आने से भाजपा उम्मीदवार कृपाशंकर सिंह व इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा में सीधी लड़ाई होगी।

मछलीशहर सपा से प्रिया सरोज को टिकट मिलने के बाद उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है। प्रिया सरोज इन दिनों इलाहाबाद हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं साथ ही वे राजनीति में भी सक्रिय हैं। प्रिया सरोज केराकत विधानसभा के विधायक और मछलीशहर के पूर्व सांसद तूफानी सरोज को बेटी हैं।

समाजवादी पार्टी ने मछलीशहर सुरक्षित सीट से हाई कोर्ट की अधिवक्ता प्रिया सरोज को टिकट दिया।
प्रिया सरोज केराकत विधानसभा के विधायक और मछलीशहर के पूर्व सांसद तूफानी सरोज को बेटी है। वर्तमान समय में वह हाई कोर्ट में राजनीति के साथ प्रैक्टिस भी कर रही है। टिकट की घोषणा के बाद सपा समर्थकों में खुशी की लहर है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update