साइबर फ्रॉड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 60 करोड़ के ट्रांजैक्शन का मास्टरमाइंड पकड़ा गया ?
म्यूल अकाउंट (Mule Account) के माध्यम से हो रहे ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों की जांच के क्रम में कार्यवाही करते हुए DeoriaPolice द्वारा डमी कंपनी बनाकर धोखाधड़ी के धन के ट्रांजैक्शन करने वाले गिरोह के 01 अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 11 चेकबुक, 09 एटीएम कार्ड, एपीआई सर्विस एग्रीमेन्ट स्टाम्प व अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
देवरिया पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब ?

अभियुक्त एक साफ्टवेयर सॉल्यूशन प्रा०लि० कंपनी का संचालन करता था, जिसमें कम्पनी के खातों पर विभिन्न राज्यों से NCRP पोर्टल पर कुल 46 शिकायतें दर्ज हैं। इन खातों से अब तक लगभग ₹60 करोड़/- का संदिग्ध ट्रांजैक्शन किया गया है।

