डॉ. सुनीता सिंह बनी जे पी विश्वविद्यालय छपरा में विभागाध्यक्ष,गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दी बधाईयां

डॉ. सुनीता सिंह बनी जे पी विश्वविद्यालय छपरा में विभागाध्यक्ष,गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दी बधाईयां

डा. सुनीता अपनी सफलता का श्रेय गुरु, माता पिता, सास ससुर एवं शिक्षक पति पंकज सिंह को दी

बलिया। जिले के दवनी ग्राम सभा के स्व. मणिशंकर सिंह अध्यापक एवं मालती सिंह अध्यापिका की पुत्रवधू डा. सुनीता कुमारी सिंह, जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा (बिहार) में वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष बनी। शुरू से ही कर्मठ और मेघावीं रही सुनीता काशी हिंदू विश्वविद्यालय से पीएचडी के दौरान ही जवाहरलाल इन्टरनेशनल स्कालरशिप प्राप्त किया। अध्यापन में 2010 में आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महाविद्यालय रामनगर, 2012 में अतुलानन्द महाविद्यालय वाराणसी, 2015 में प्राथमिक शिक्षक गाजीपुर, 2016 में पूर्वमाध्यमिक शिक्षक सुल्तानपुर, 2017 में गवर्नमेंट डिग्री कालेज राजपुर (छत्तीसगढ़) , 2019 में जेपी विश्वविद्यालय छपरा (बिहार) में असिस्टेंट प्रोफेसर पर कार्य करते हुए विश्वविद्यालय के अधिसूचना पर वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष पद पर कार्यभार ग्रहण किया। डॉ. सुनीता अपनी सफलता का श्रेय गुरु, माता पिता, सास ससुर एवं पति शिक्षक पंकज सिंह को देती हैं। डॉ सुनीता के विभागाध्यक्ष होने पर गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाईयां दी जिसमें प्रमुख रूप से मानवेन्द्र विक्रम सिंह जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, डुलडुल सिंह प्रधान प्रतिनिधि, डॉ अरुण सिंह प्रबंधक, डॉ विश्वरंजन सिंह प्रधानाचार्य, संजय सिंह प्रधानाध्यापक, समरजीत सिंह मंत्री शिक्षक संघ, बघौली शिक्षकगण एवं बलिया खेल संघों से ई०अरुण सिंह अध्यक्ष, मिथिलेश श्रीवास्तव सचिव, धीरेन्द्र शुक्ला सचिव, नीरज सिंह गुड्डू चेयरमैन, अरविंद शुक्ला सचिव, अतीत सिंह सचिव, राजेश गुप्ता पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा, अजय प्रताप सिंह प्रदेश सचिव जनसत्ता दल, भारती सिंह आदि लोग रहें।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update