तमकुहीराज पुलिस की बड़ी कामयाबी: यक्ष एप के जाल में फंसे अंतर्जनपदीय वाहन चोर, 3 शातिर गिरफ्तार, 3 बाइक बरामद
कुशीनगर पुलिस ने हाईटेक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तमकुहीराज पुलिस ने ‘यक्ष एप’ (Yaksha App) की मदद से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यक्ष एप (Yaksha App) बना अपराधियों का काल इस पूरी कार्रवाई में पुलिस की आधुनिक तकनीक ‘यक्ष एप’ ने रीढ़ की हड्डी का काम किया। समउर बाजार से मोटरसाइकिल चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। यक्ष एप के माध्यम से क्षेत्र के सभी सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन ट्रैक की गई और संदिग्धों के फुटेज निकाले गए। एप के ‘फेस सर्च’ और ‘फेशियल रिकग्निशन’ फीचर की मदद से भाग रहे आरोपियों की पहचान की गई और बिहार बॉर्डर की ओर जाने वाले हाईवे पर घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया गया।

पकड़े गए अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में आकाश कुमार, विवेक कुमार और मनीष पटेल शामिल हैं। इन तीनों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है:
विवेक कुमार: इसके विरुद्ध पूर्व में गैंगेस्टर एक्ट और गोवध निवारण अधिनियम के गंभीर मामले दर्ज हैं।
मनीष पटेल: इस पर हत्या के प्रयास (307) और धोखाधड़ी के संगीन मुकदमे चल रहे हैं।
आकाश कुमार: यह पहले भी वाहन चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।
बरामदगी का विवरण
पुलिस टीम ने अभियुक्तों के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया है:
3 मोटरसाइकिलें: एचएफ डीलक्स (UP 57 AV 5589), हीरो प्लस (UP 57 AB 2655) और पैशन प्रो (UP 57 F 4108)।
नकद व मोबाइल: 620/- रुपये नगद और चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त 3 एंड्रॉइड मोबाइल फोन।
सराहनीय रही पुलिस टीम की भूमिका इस सफल अनावरण में तमकुहीराज प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय, चौकी प्रभारी समउर बाजार अखिलेश यादव, चौकी प्रभारी कस्बा महेश मिश्रा व उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही। क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज श्री जयंत यादव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है

