दियावां जौनपुर -जगत कल्याण हेतु स्वयंसेवको द्वारा दियावां महादेव मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक

दियावां – प्राचीन मन्दिर दियावां महादेव पर भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया जिसमें स्वयंसेवकों ने भगवान भोलेनाथ का श्रृगार कर जगत कल्याण की कामना की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग प्रचारक ओम प्रकाश तथा जिला प्रचारक प्रभात के साथ भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया।

मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम करके भक्तों ने प्रसाद लिया शनिवार को बरसठी स्थित प्राचीन मन्दिर दियावां महादेव मंदिर पर राजन शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक संपन्न कराया।

ओम प्रकाश ने बताया कि रुद्राभिषेक करने से सौ यज्ञ का फल प्राप्त होता है। शरीर के विभिन्न प्रकार के रोगों से छुटकारा मिलता है जगत कल्याण के लिए, सनातन धर्म के लिए बीच-बीच में ऐसे अनुष्ठान, यज्ञ करना चाहिए अंत में भक्तों ने आरती करके लोक कल्याण की कामना की हर हर महादेव के नारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा।

इस मौके पर मुख्य पुजारी ओम प्रकाश मिश्रा ,शुभम् काशी, आनंद पाठक , सुनील दत्त मिश्रा, सन्दीप पाठक ,अरविन्द गुप्ता ,राजेश उमर वैश्य ,आशीष,अनिल, विवेक मिश्रा, पुष्पेन्द्र सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update