दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, बरवापट्टी पुलिस को मिली सफलता ?
कुशीनगर। जनपद में अपराधियों और वांछितों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत बरवापट्टी पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट जैसे गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, थाना बरवापट्टी में पंजीकृत मु0अ0सं0 38/2026 के तहत अभियुक्त विरेन्द्र तिवारी लंबे समय से फरार चल रहा था। उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2), एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(V) और पाक्सो एक्ट की धारा 5M/6 के तहत मामला दर्ज था।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: विरेन्द्र तिवारी
पिता का नाम: स्व0 जलेश्वर तिवारी
निवासी: ग्राम अमवाखास (टोला गोबरहा), थाना बरवापट्टी, जनपद कुशीनगर।
पुलिस टीम की कार्रवाई
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने सटीक सूचना के आधार पर अभियुक्त को धर दबोचा। गिरफ्तारी करने वाली टीम में मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे:
श्री दिनेश कुमार (थानाध्यक्ष, बरवापट्टी)
उ0नि0 ब्रह्म कुमार उपाध्याय
उ0नि0 सुशील कुमार गौतम
का0 भैरो जायसवाल
पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

