देश राज्यों से बड़ी खबरें……………….
लखनऊ- यूपी में पंचायत चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, वोटर लिस्ट के अंतिम प्रकाशन की अधिसूचना जारी, 18 जुलाई से पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन जनवरी में, 15 जनवरी 2026 को निर्वाचन नामावलियों का प्रकाशन
लखनऊ- यूपी एसटीएफ ने तीन तस्करों को पकड़ा, 3 अवैध शस्त्र तस्करों की गिरफ्तारी, 2 ऑटोमैटिक पिस्टल,3 कारतूस बरामद, हर्षित राय,सुधांशु राय,सुधांशु राय अरेस्ट
मुजफ्फरनगर – विशालकाय कांवड़ ओवरब्रिज के नीचे अटकी, हरिद्वार से दिल्ली जा रही 30 फिट ऊंची कांवड़, पहले हरिद्वार और फिर यूपी में कांवड़ की हुई एंट्री, सरकार के तय मानकों की दिनदहाड़े उड़ी धज्जियां, सरकार ने 10 फीट ऊंची,12 फीट चौड़ी कांवड़ तय की, बेशुमार ऊंची कांवड़ हाईवे की सुरक्षा में बड़ा खतरा है, ओवरब्रिज के नीचे अटकी कांवड़ झुकाकर निकाली गई, दिल्ली के मंगोलपुरी से कांवड़ लेकर आए है कांवड़िए
आगरा – कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट, मारपीट और पथराव का वीडियो वायरल, दोनों पक्षों ने थाने में दी तहरीर, पानी डालने को लेकर था विवाद-पुलिस, एक पक्ष के दो लोग घायल- पुलिस, जांच के बाद केस दर्ज कर होगी कार्रवाई- पुलिस, थाना ट्रांस यमुना श्याम नगर का मामला,
बुलंदशहर- गुरु पूर्णिमा के प्रोग्राम में पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम, खड़गे के बयान को लेकर बोले आचार्य, कांग्रेस पार्टी में अब कोई नेता नहीं- प्रमोद कृष्णम, राहुल गांधी के नौकर पार्टी को चला रहे- कृष्णम, छांगुर बाबा पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम, इनको कौन फंडिंग कर रहा मुझे नहीं पता- कृष्णम, जो गलत काम करेगा डंड मिलेगा- प्रमोद कृष्णम
जालौन- गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपियों की संपत्ति कुर्क, कुल 87 लाख 13 हजार की संपत्ति कुर्क हुई, गैंगस्टर दीपू नगर, सर्वेश कुमार की थी संपत्ति, दोनों की चल-अचल संपत्ति प्रशासन ने जब्त की, पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में एक्शन, उरई तहसील क्षेत्र के सरसौकी गांव का मामला
नोएडा – मोबाइल स्नैचिंग के बदमाश से पुलिस मुठभेड़ , जवाबी कार्रवाई में बदमाश अंकित घायल, घायल बदमाश पर एक दर्जन से ज्यादा दर्ज केस,. कब्जे से तमंचा, कारतूस, मोबाइल, बाइक बरामद, ACP की टीम थाना सेक्टर 58 पुलिस ने की कार्रवाई
मुरादाबाद – कांवड़ियों के स्वागत के लिए नगर निगम तैयार, हाइवे पर 30 फिट की विशालकाय प्रतिमा लगी, विशालकाय त्रिशूल और नंदी भी आकर्षण का केंद्र, नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने लिया जायजा , कांवड़ पथ पर लगाई गई आदि शिव की विशाल प्रतिमा
बांदा- सदर विधायक ने भारत समाचार से की खास बातचीत, अध्यक्ष जिला पंचायत के आरोपों का किया खंडन, बौखलाहट में अनाप- शनाप बोल रहे- प्रकाश द्विवेदी, आरोपों के साक्ष्य है तो सामने लाएं सुनील पटेल, भ्रष्टाचार में दोषी होने पर होगी कार्रवाई- प्रकाश
प्रयागराज – अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर जोरदार टक्कर, बीडीसी सदस्य विनोद कुमार गौतम की मौत, शव सड़क पर रखकर परिजनों ने लगाया जाम, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा, मित्र अंकुल, एक अन्य भी घायल, थरवई थाना प्रभारी, फाफामऊ थाना प्रभारी पहुंचे, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया
बिजनौर- सोशल मीडिया पर दबंगई का वीडियो वायरल, युवक को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा, गाड़ी में बंधक बनाकर भी की जमकर मारपीट, पुलिस पर उचित कार्रवाई न करने का आरोप, थाना कोतवाली शहर के आवास विकास चौकी का मामला
हाथरस- नगदी, जेवरात लेकर पत्नी प्रेमी संग फरार, गैर समुदाय का बताया जा रहा है प्रेमी, पीड़ित पति ने लगाई पुलिस से गुहार, पुलिस फरार महिला की तलाश में जुटी, थाना कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के नगला आरती गांव का मामला
गाजियाबाद- सांसद इमरान मसूद के खिलाफ गैर जमानती वारंट, सीबीआई की विशेष अदालत ने जारी किया वारंट, 2007 में PNB में 40.12 लाख की हुई थी हेराफेरी, EO नगर पालिका सहारनपुर ने दर्ज कराया था केस, सीबीआई कोर्ट गाजियाबाद में चल रही थी सुनवाई, इमरान मसूद की डिस्चार्ज एप्लीकेशन हुई खारिज, इमरान मसूद की हाजिरी के लिए 18 जुलाई को सुनवाई, विशेष न्यायाधीश CBI अरविंद मिश्र ने दिए आदेश.
कराची- PAK एक्ट्रेस हुमैरा असगर की मौत बनी मिस्ट्री, फ्लैट में पड़ा मिला शव,9 महीने पहले हुई मौत, 32 साल की हुमैरा फ्लैट में अकेले रहती थी, कई दिन न निकलने पर पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई, फ्लैट में मिला बासी खाना और जंग लगे बर्तन, सोशल मीडिया पर उनके 7 लाख से ज्यादा फॉलोअर, हुमैरा असगर की लास्ट कॉल अक्टूबर 2024 में हुई थी, पुलिस ने हुमैरा के घर वालों से कॉन्टैक्ट किया , परिवार ने कहा उनका हुमैरा से कोई ताल्लुक नहीं
महाराष्ट्र- मंत्री संजय शिरसाट का वीडियो वायरल हुआ, वीडियो में खुले बैग में नोटों के बंडल दिख रहे, नोटों के ढेर के बीच दिखे मंत्री संजय शिरसाट , संजय शिरसाट ने वीडियो को असली बताया है, लेकिन संजय शिरसाट ने पैसे से इनकार किया, शिरसाट के बेटे ने 65 करोड़ में होटल खरीदा है, 120 करोड़ का होटल मात्र 65 करोड़ में खरीदा है, इस टेंडर घोटाले की जांच भी शुरू हो गई है.
———————————————————————–

