नाशिक नगर निगम चुनाव—भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के दो शीर्ष पदाधिकारियों ने भरा नगर सेवक का इच्छुक फॉर्म
सातपुर, अंबाड और पंचवटी से मजबूत दावेदारी
नासिक। आगामी नाशिक नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारतीय मोर्चा में हलचल तेज हो गई है। गुरुवार 04 दिसंबर 2025 को संगठन के दो प्रमुख पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रभागों से नगर सेवक पद के इच्छुक आवेदन फॉर्म भरे, जिसकी चर्चा अब पूरे शहर की राजनीतिक गलियारों में है।

भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर भुवाल सिंह ने सातपुर नासिक प्रभाग 8 (ड) और अंबाड नासिक प्रभाग 27 (ड)—इन दो प्रभागों से नगर सेवक पद हेतु इच्छुक आवेदन प्रस्तुत किया।
वहीं, मोर्चा के प्रदेश सचिव सुभाष श्रीवास्तव ने पंचवटी प्रभाग 5 से नगर सेवक पद के इच्छुक फॉर्म भरकर अपने चुनावी इरादे स्पष्ट कर दिए।
तीनों ही आवेदकों ने अपने-अपने फॉर्म नाशिक शहराध्यक्ष श्री सुनील केदार को सौंपे। फॉर्म सबमिशन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की उपस्थिति ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
इस अवसर पर मौजूद प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में शामिल रहे—
- नगरसेवक राकेश भाऊ दोंदे
- कृष्णा पांडे, उपाध्यक्ष, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा महाराष्ट्र
- शिवेंद्र सिंह, अध्यक्ष, भाजपा उभामो, नाशिक शहर
- गोविंद सिंह, उपाध्यक्ष, भाजपा उभामो नाशिक शहर
- सुरेश सिंह, उपाध्यक्ष, भाजपा उभामो नासिक शहर
- एम.के. सिंह, उपाध्यक्ष, भाजपा उभामो नाशिक शहर
- आर.पी. सिंह
- चंद्रशेखर जी
- गजानन राठौर
सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता और समर्थक।
पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि संगठन की एकजुटता, मजबूत नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर भाजपा आगामी नाशिक नगर निगम चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी। इच्छुक फॉर्म भरने के साथ ही भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा की दावेदारी बेहद मजबूत मानी जा रही है।



