पुलवामा में आतंकियों ने मजदूर को मारी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती
सार
जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों की नापाक हरकत सामने आई है। पुलवामा में आतंकियों ने मजदूर को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलीबारी की। गोली लगने से मजदूर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विस्तार-:
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने एक मजदूर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से मजदूर गंभीर रूप से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में आतंकियों की तलाश की जा रही है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, घायल मजदूर की पहचान मुनीरुल इस्लाम के रूप में हुई है। मजदूर मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है।