पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिक्षक संघ जलालपुर के ब्लॉक अध्यक्ष बने मुहम्मद ज़ुबैर
रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह
जलालपुर —- पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई जलालपुर का चुनाव कंपोजिट विद्यालय त्रिलोचन बड़ागांव पर संपन्न हुआ।जिसमें मुहम्मद ज़ुबैर को सर्वसम्मत से पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई जलालपुर का अध्यक्ष बनाया गया। मंत्री पद पर शंभूनाथ यादव, कोषाध्यक्ष पद पर दुर्गेश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नन्हे राम उपाध्यक्ष महिला संध्या मेहरा, श्वेता सिंह, उपाध्यक्ष पुरुष संदीप कुमार भारती,शबाब अली, संयुक्त मंत्री हसरत हुसैन, दशरथ, सुमित्रा देवी, अरविन्द कुमार,लेखाकार सोहनलाल यादव, आय-व्यय निरीक्षक राजेश कुमार बनाए गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद असलम द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अतुल प्रकाश यादव जिलाध्यक्ष जौनपुर तथा विशिष्ट अतिथि शिवकुमार सरोज महा मंत्री जौनपुर , कोषाध्यक्ष रविन्द्र बहादुर सिंह रहे। जिला अध्यक्ष अतुल प्रकाश यादव द्वारा सभी पदाधिकारी का माल्यार्पण कर शपथ दिलाया गया।इस अवसर पर अवकाश प्राप्त शिक्षक मुहम्मद सलीम ने शेर शायरी से खूब शमां बांधा।उक्त कार्यक्रम में गुलाबचंद, अरुण प्रकाश वर्मा, अमरनाथ, सुरेश कुमार, शारदा प्रसाद यादव, शैलेंद्र, रेनू ,प्रमिला, हरेंद्र, विधाता यादव, मनीषी श्रीवास्तव ,अनुराधा प्रजापति, नीलम केसरवानी, सहाना निजाम, कर्मजीत प्रसाद, मुन्नालाल, जयदेव ,अनिल कुमार, शांत सिंह, पूजा राणा, शाहनवाज, सुरेश कुमार पाल, पूजा मालवीय, मुहम्मद इमरान,की गरिमामयी उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन शंभू नाथ यादव ने किया

