प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रुद्राभिषेक

चौबेपुर से विरेन्द्र प्रताप उपाध्याय की रिपोर्ट

चौबेपुर वाराणसी क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु की कामना के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने मारकंडेय महादेव धाम में रुद्राभिषेक किया। शुक्रवार को कैथी स्थित मारकंडेय महादेव मंदिर में भाजपा के जिला अध्यक्ष कई नेताओं के साथ हंसराज विश्वकर्मा मंदिर पहुंचे और रुद्राभिषेक किया किया। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम की सुरक्षा में चूक की घटना बेहद गंभीर है और पंजाब सरकार इसके लिए जिम्मेदार है।

उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के अखंड सिंह. अजय गुप्ता अकेला अवनीश पाठक निशू मुक्ति मौर्या अभय गुप्ता आनंद प्रकाश चौबे आदि लोग मौजूद रहे रुद्राभिषेक कराने वालों में गौरव गिरी नितेश गिरी राजवंश गिरी आदि लोग मौजूद रहे। इसी तरह भाजपा नेताओं ने चंदौली सांसद व केंद्रीय मंत्री डाॅ महेंद्र नाथ पांडेय को कोविड से जल्द स्वस्थ रहने के लिए रूद्राभिषेक कराया।

यहां विद्युत प्रतिनिधि जयप्रकाश पांडेय, मंजीत सिंह, लक्ष्मण सिंह,अजीत सिंह, प्रियांशु मिश्रा आदि कई प्रमुख लोग शामिल रहे।इसी तरह सोनबरसां गाँव के महादेव मंदिर में भाजपा के किसान मोर्चा के जिला महामंत्री पवन चौबे के नेतृत्व मे हवन पूजन कर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु व चंदौली सांसद केंद्रीय मंत्री डा महेन्द्र नाथ पांडेय के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update